कांग्रेस ने जनता को गुमराह करने का काम किया: कविता जैन(VIDEO)

punjabkesari.in Sunday, Nov 03, 2019 - 03:52 PM (IST)

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत में भाजपा का सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने हिस्सा लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री मनहोर लाल खट्टर को दूसरी बार सीएम बनने की गई बधाई दी। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा जो हमने नारा दिया था अबकी बार 75 पार का बेशक हम पूरा नही कर पाए लेकिन कार्यकर्ताओं के बलबूते हमने दोबारा सरकार बनाई।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेता प्रतिपक्ष बनाएं जाने पर  कविता जैन कहा लोकतंत्र में विपक्ष का मजबूत होना भी जरूरी है। हम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नेता प्रतिपक्ष बनने पर स्वागत करते है। मर्यादा में रहकर कांग्रेस अपना काम करेगी हम उम्मीद करते है। कांग्रेस ने जनता को गुमराह करने का काम किया है जनता कांग्रेस के झांसे में नही आएगी।बड़े दिग्गजों की हार पर बोली कविता जैन कहा सभी पार्टियों ने मिलकर हमे हराने का काम किया, वोट प्रतिशत बढ़ा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static