चुनावी रंजिश में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक का तोड़ा हाथ, कृष्णपाल गुर्जर के समर्थकों पर आरोप

punjabkesari.in Friday, Jun 07, 2024 - 06:41 PM (IST)

फरीदाबाद(अमन राठी): फरीदाबाद में चुनावी रंजिश के चलते भाजपा सांसद कृष्णपाल गुर्जर के समर्थकों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह के समर्थक का इस मारपीट में हाथ टूट गया है। 

वारदात फरीदाबाद के पल्ला पुल का है, जहां महेंद्र प्रताप का समर्थक मौजूद था। इस दौरान 15 से 20 लोग हाथों में तलवार, डंडा और हथोड़ा लेकर पहुंचे। जब तक कांग्रेस कार्यकर्ता कुछ समझ पाता इतने में इतने में आरोपियों ने युवक पर हमला कर दिया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। कांग्रेसी कार्रयकर्ता को घायलावस्था में बादशाह सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना के बाद अस्पताल में तमाम महेंद्र प्रताप के कार्यकर्ता पहुंचे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static