कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोलते हुए मंत्री अनिल विज से मांगा इस्तीफा(Video)

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 10:39 AM (IST)

अंबाला(अमन कपूर): अंबाला के क्राइम ग्राफ को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कैंट विधायक और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से इस्तीफा मांगा है। पत्रकार वार्ता करके सरकार पर हमला बोलने वाले कांग्रेसियों ने सरकार पर अपराधियों को शह देने जैसे संगीन आरोप भी लगाए हैं। साथ ही कांग्रेस ने क्राइम के मामले में अंबाला की तुलना चंबल घाटी से भी कर दी है। सरकार पर ये हमला बोला है महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव चित्रा सरवारा ने।

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने और पुलिस को बेचारा बनाने के आरोप लगाए हैं। अंबाला में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों के बाद अंबाला में कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव चित्रा सरवारा ने इस मामले  पर चिंता व्यक्त की। चित्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग आपस मे लड़ झगड़कर लोगों को परेशानी में डाल रहे हैं। 
PunjabKesari
पहले कैंटोनमेंट के एक पार्षद पर अपने साथी पार्षद पर हमला करवाने के आरोप लगे और अब भाजपा से जुड़े लोग ही सड़कों पर फायरिंग और पत्थरबाजी जैसी वारदातों में संलिप्त हो रहे हैं। पुलिस यदि उन पर कोई कार्रवाई करती है तो राजनीतिक झिड़की देकर पुलिस से ही उल्टे माफी मंगवा ली जाती है। 

चित्रा ने कहा कि विज को राजनीतिक गलियारों में गब्बर की संज्ञा दी गई है। गब्बर के राज में अंबाला चंबल घाटी जैसा इलाका बनता जा रहा है। जहां आम लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं। अब विज को नैतिकता के आधार पर मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। अम्बाला के लोग अमन पसंद हैं। यहां ये सब बर्दाश्त नहीं है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static