सत्ता के नशे में धुत कांग्रेस नेताओं को विकास नहीं नजर आता था: कृष्ण पाल गुर्जर
punjabkesari.in Sunday, Apr 09, 2023 - 08:25 PM (IST)

पलवल(गुरुदत्त): केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में उन्हें किसान,व्यापारी और प्रदेश का विकास नहीं नजर आता था। उन्होंने कहा कि जितना विकास 70 सालों में नहीं हुआ,उतना पिछले 9 साल में हुआ है।
बता दें कि हरियाणा में जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहा है। वैसे ही सभी राजनीतिक दल जनता के बीच अपना दमखम दिखा रहे है। वहीं शहर के गांव किठवाड़ी में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर पहुंचे, जहां उनका जोरदारा स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही कहा कि इस सरकार में जितने मेडिकर कॉलेज बने हैं। उतने पिछली सरकारों में नहीं बना था। उन्होंने कहा कि बीजेपी का हर एक कार्यकर्ता पहले से ही चुनावी मैदान में हैं। हम लोगों के बीच जाकर उनको बता रहे हैं कि पिछले 9 सालों में देश व प्रदेश में किस तरह परिवर्तन हुआ है। इस मौके पर पलवल विधायक दीपक मंगला समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)