CAB विराेध पर अनिल विज का बड़ा बयान, कहा- सोनिया और राहुल देश में भड़काना चाहते हैं दंगेे

punjabkesari.in Friday, Dec 13, 2019 - 06:26 PM (IST)

अंबाला(अमन): नागरिकता संशोधन बिल के विरोध पर गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर बार अच्छे काम का विरोध करती है। गृह मंत्री ने कहा कि राहुल और सोनिया गांधी देश में दंगे भड़काना चाहते हैं। तभी इस प्रकार के बयान देते हैं। इनके बयानों की मेन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री पाकिस्तान में है। इमरान खान उसका डायरेक्टर है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो इस्लामाबाद से चलती है। जो इमरान खान कहता है।, वही कांग्रेस करती है। कांग्रेस नहीं चाहती कि हिंदुस्तान में शांति हो। वे लोगों को भड़काते हैं। उन्हें गुमराह करते हैं और देश की शांति को भंग करना चाहते हैं। आज कल कांग्रेस अपने नेताओं को पेट्रोल की बोतल देती हैं ताकि जहां हरियाली देखें वहां वह आग लगा दें।

वहीं विज ने पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि पंजाब में तो बड़ी संख्या में सिख पाकिस्तान से आए हैं, जिन पर वहां अत्याचार हो रहा था। इसके बावजूद भी अमरिंदर सिंह इस बिल का विरोध कर रहे हैं। पंजाब के सीएम का ऐसा कहना ठीक नहीं है। पंजाब में हजारों सिख पाकिस्तान और अफगानिस्तान से शरणार्थी बनकर आए हुए हैं जो लगातार जश्न भी बना रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static