कृषि कानूनों को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, बेरिकेडिंग तोड़े, 37 कार्यकर्ता हिरासत में लिए

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2020 - 02:25 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): कृषि कानूनों के विरोध में किसानों और विपक्षी दलों द्वारा देश भर में प्रदर्शन जारी है। जगह जगह कांग्रेस कार्यकर्ता कृषि कानूनों के ​खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। हरियाणा कांग्रेस ने आज से आंदोलन की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस ने अपने मुख्यालय से लेकर राजभवन तक पैदल मार्च निकाला। इस बीच कांग्रेस भवन से 800 मीटर दूर पुलिस ने उन्हें बेरिकेडिंग कर रोका। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरिकेडिंग तोड़ दिए। बेरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने कांग्रेस के 37 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Related News

static