हरियाणा के बेटे ने रचा इतिहास, विश्व के सबसे ऊंचे उमलिंग ला दर्रे को साइकिल से किया फतेह

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2023 - 11:42 AM (IST)

कलायत: कलायत के गांव चंदाना के दिव्यांक ऊंची मोटरेबल रोड 18,380 फीट पर तैयार की गई थी। उपरांत राणा (26) ने विश्व के दुनिया में इससे भी ऊंचे सबसे ऊंचे उमलिंग ला 19,300 फीट के दर्रे को साइकिल यात्रा उमलिंग ला पर सीमा के जरिए नापकर नया इतिहास रच डाला। यह दर्रा समुद्र तल से 19,024 फीट (5,883 मीटर) ऊंचा है।

दिव्यांक ने बताया कि उसने अपनी यह यात्रा 19 मार्च को फरीदाबाद से शुरू की। लद्दाख रीजन के हानले से वह 13 घंटे और 45 मिनट में 82.5 किमी की कठिन दूरी तय करने के बाद उमलिंग ला दर्रे पर पहुंचा। उसने 2,700 मीटर की कठिन ऊंचाई पर चढ़ते हुए 18,124 फीट की ऊंचाई पर स्थित फोटिला दर्रे पर भी विजय पताका फहराई। पूरी दुनिया में सबसे ऊंचे मोटरेबल रोड का दर्जा पूर्व में खारदुंगला पर बनी सड़क से छिन गया है। खारदुंगला पर बनी दुनिया की सबसे
सड़क संगठन ने मोटरेबल रोड बना डाली।

दिव्यांक का कहना है कि उसकी साइकिल यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है। अब नए क्षितिज पर उसकी नजरें हैं। पर्यावरण इंजीनियर दिव्यांक राणा के पिता बलबीर कालीरमन ने बताया बेटे में काफी समय से कुछ नया करने का जज्बा रहा है। उसने परिवार से 6 माह तक अपने वीजन पर काम करने की अनुमति मांगी। करीब 20 दिन बाद उसकी घर वापसी होगी। उमलिंग ला पर ऑक्सीजन का स्तर पर अमूमन 5 फीसदी से भी कम रहता है। अधिकांश समय तापमान शून्य से नीचे और सर्दियों में माइनस 40 डिग्री तक रह जाता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static