पंचकूलाः 40 वर्षीय महिला में मिले कोरोना के लक्षण, डॉक्टर ने की पुष्टि

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2020 - 11:51 AM (IST)

पंचकूला(उमंग)- कोरोना वायरस ने अब अपने पैर पंचकूला में भी पसार लिए हैं। अब कोरोना वायरस का पंचकूला में भी एक मामला सामने आया है जिसमें 40 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, पंचकूला के सैक्टर-6 सिविल अस्पताल की सी.एम.ओ. डॉक्टर जसजीत कौर ने इसकी पुष्टि की है।

इसी के साथ ट्राईसिटी में अब कोरोना के 10 केस हो चुके हैं। बता दें कि इस महिला ने चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से ग्रस्त लड़की की मसाज की थी। इसी के साथ महिला के 17 वर्षीय बेटे व अन्य 2 कि रिपोर्ट नेगेटिव आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static