शहर में दूषित पानी सप्लाई को लेकर पार्षदों ने किया विरोध-प्रदर्शन, जल की व्यवस्था दुरुस्त करने की दी चेतावनी

punjabkesari.in Sunday, Sep 17, 2023 - 04:32 PM (IST)

भिवानी(अशोक): शहर के कई क्षेत्रों में गंदे पानी की सप्लाई के चलते शहर के पार्षद डाबर कॉलोनी स्थित जल घर नंबर 2 में पहुंचे। पार्षदों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और कहा कि पानी की सप्लाई दुरुस्त की जाए ताकि अच्छा पानी पीने को मिले। वहीं पार्षदों ने बताया कि गंदे पानी की वजह से बीमारियां फैल रही है। लोग परेशान हो रहे है। उन्होंने बताया कि कई कॉलोनी में दूषित पानी आ रहा है, जिससे लोगों को पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। शिकायत के बाद भी जन स्वास्थ्य विभाग मूकदर्शक बना हुआ है, जिससे लोगों में आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि शहर वासियों द्वारा सूचना देने के बाद भी विभाग इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते आज शहर के कई नगर पार्षद डाबर कॉलोनी स्थित जल घर नंबर 2 पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। पार्षदों ने बताया कि यह समस्या काफी दिनों से चल रही है जिसके चलते आमजन बीमार हो रहे है। विभाग को इस बारे में सूचना देने के बाद भी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा हैं। प्रशासन से मांग भी की कि पिने के पानी की सप्लाई को दुरुस्त कर भेजा जाए।

पार्षदों ने बताया कि जलघर में हालात खराब हो चुके हैं। पानी की सप्लाई खराब आ रही है। टंकी में काई जमा है और पानी खराब हो चुका है। साथ ही पानी से दुर्गंध आ रही है। यही पानी सप्लाई में भेज रहे है,जिससे लोग बीमार होने की आशंका बनी हुई है। 

       (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 

       (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static