रोडरेज में स्कूटी में टक्कर मारने के बाद महिला के पति से मारपीट

punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2024 - 06:12 PM (IST)

गुडग़ांव,(ब्यूरो): न्यू कॉलोनी थाना एरिया में हुई रोडरेज में बुलेट बाइक पर सवार युवक द्वारा  महिला की स्कूटी में टक्कर मारने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के पति से मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला स्कूल से अपने बेटे को लेकर स्कूटी से घर जा रही थी। टक्कर लगने से महिला व उसका बच्चा सड़क पर गिर गए। महिला को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


पुलिस को दी शिकायत में अर्जुन नगर में रहने वाली नेहा गुलाटी ने कहा कि वह सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने बेटे को निजी स्कूल से लेकर एक्टिवा से अपने घर की ओर आ रही थी। सत्यम हॉस्पिटल मदनपुरी के पास तेज रफ्तार बुलेट ने स्कूटी में सामने से टक्कर मार दी। जिस पर नेहा व उसका बेटा सड़क पर गिर गए, जिनको राहगीरों ने उठाया। वहीं महिला ने फोन करके अपने पति साहिल को बुला लिया। साहिल ने बुलेट सवार युवक मदनपुरी के शिव से इस बाबत बात की तो उसने अपने दो-तीन साथियों को बुला लिया।

 

जिन्होंने मिलकर साहिल के साथ जमकर मारपीट की। लोगों ने बीचबचाव कर साहिल को हमलावरों से छुड़वाया। नेहा को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। नेहा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static