जन्मदिन पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी के बाद फुफेरे भाई ने विजय को मारी थी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Thursday, Jun 08, 2023 - 04:10 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : जिले के पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत काबड़ी रोड स्थित जैन चौक पर बुधवार शाम जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई कहासुनी के चलते प्रॉपर्टी डीलर के फुफेरे भाई ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से आसपास के एरिया में सनसनी फैल गई। फायरिंग में गोली लगने से एक प्रॉपर्टी डीलर विजय की मौत हो गई। गोली मारने के बाद आरोपी फुफेरा भाई मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद हरिनगर क्षेत्र में मातम पसर गया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आज शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर मृतक विजय का जैन चौक पर ऑफिस है। बुधवार को विजय का 22वां जन्मदिन था। इसलिए उन्होंने ऑफिस में जन्मदिन की पार्टी रखी थी। वह यहां साढ़े चार बजे आया था। यहां आने के बाद वह दोस्त दीपक निवासी बिशनस्वरूप कॉलोनी के साथ केक लेने चला गया। केक लाने के बाद ऑफिस में तेज आवाज में चल रहे गाने के बीच वे मौज मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान हुई कहासुनी में विजय के फुफेरे भाई सुमित ने विजय को गोली मार दी। गोली विजय के पेट में जा लगी। गोली लगते ही विजय गिर गया। आननफानन में उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने बताया कि मामले मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई थी। पुलिस ने मृतक विजय के पिता सुरेश के बयानों के आधार पर आरोपी सुमित के खिलाफ मामला दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। मृतक विजय के फुफेरे भाई सुमित द्वारा अवैध हथियार से गोली मारकर हत्या की गई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Recommended News

Related News

static