डी.एल.एड. की परीक्षा में नकल के 11 मामले दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Aug 02, 2022 - 11:44 AM (IST)

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज संचालित करवाई गई डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2019 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) एवं प्रवेश वर्ष-2020 द्वितीय वर्ष (नियमित) परीक्षा में विभिन्न उडऩदस्तों द्वारा अनुचित साधन के कुल 11 मामले दर्ज किए गए ।

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष के उडऩदस्ते द्वारा चरखी-दादरी व महेंद्रगढ़ के परीक्षा केन्द्रों से अनुचित साधन के 3 केस दर्ज किए। संयुक्त सचिव के उडऩदस्ते ने चरखी-दादरी व महेन्द्रगढ़ के परीक्षा केन्द्रों से नकल का 1 केस दर्ज हुआ। कुरूक्षेत्र व नारनौल में नकल के 3 मामले दर्ज किए। इसके अतिरिक्त जिला प्रश्न-पत्र उडऩदस्ता हिसार द्वारा 1 व महेन्द्रगढ़ द्वारा 3 अनुचित साधन के मामले दर्ज किए गए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static