महेंद्रगढ़ में डीसी ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान के लिए संबंधित विभाग को दिए आदेश
punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2023 - 05:35 PM (IST)

महेंद्रगढ़(प्रदीप): शहर में लघु सचिवालय में जिला उपायुक्त डॉ जेके आभीर ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान 50 समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया है कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को प्रत्येक दिन 2 घंटे लोगों की समस्याएं सुनने के आदेश की प्रशंसा की।
बता दें कि सीएम मनोहर लाल द्वारा पिछले दिनों अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना जाए। जिसका पालन महेंद्रगढ़ के जिला उपायुक्त द्वारा किया जा रहा है और लोगों की समस्या सुनी जा रही है। साथ ही लोगों को भी इसका लाभ मिल रहा है। अब साप्ताहिक जनता दरबार की बजाए प्रत्येक दिन 2 घंटे लोगों की समस्या सुनने व उनका समाधान निकालने का समय निश्चित किया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें यह आसान उपाय, इन शक्तिशाली मंत्रों का भी जरूर करें जाप

बुधवार को जरूर करें ये खास उपाय, दुखों का होगा नाश और खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते

Festivals in June 2023: इस पखवाड़े के व्रत-त्यौहार आदि

लाख कोशिशों के बाद भी आ रही हैं धन कमाने और प्रेम विवाह में बाधाएं, करें ये छोटा सा उपाय