हरियाणा में इस हालत में मिला युवक का शव, गांव की लड़की से था प्रेम प्रसंग...परिजनों ने लगाए ये आरोप

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2024 - 10:47 AM (IST)

हांसी (संदीप सैनी) : हिसार जिले में आज सुबह युवक का शव प्लाट में पेड़ पर लटका हुआ मिला। उसका गांव की ही एक लड़की से प्रेम- प्रसंग चल रहा था। मृतक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। शव को सुबह शेर करने गए लोगों ने देखा। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। 

मृतक युवक की पहचान सचिन निवासी हांसी के गांव भाटला के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 20 साल थी। मृतक सचिन का गांव की ही युवती से अफेयर चल रहा था। उसके ताऊ राजेंद्र ने बताया कि 15 दिन पहले लड़की को चिट्ठी देने को लेकर विवाद भी हुआ था। इस पर वह ग्रामीणों के साथ लड़की के परिजनों के पास गए थे। यहां लड़की के परिजनों ने धमकी दी थी कि तुम्हारे लड़के की हम हत्या करेंगे। उन्होंने युवती के परिजनों से माफी भी मांगी थी, मगर वह नहीं मान रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सचिन डर के मारे 10 दिनों से छुपकर रह रहा था और शुक्रवार को घर से लापता हो गया था। ताऊ ने कहा कि भतीजे की हत्या करके उसके शव को पेड़ से लटकाया गया है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)




 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static