गवाही देने आए किन्नर पर कोर्ट परिसर के बाहर चली गोली, हालत गंभीर
punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2020 - 12:50 PM (IST)
गुरुग्राम(मोहित)- स्थानिय शहर में उस समय डर का माहौल बन गया जब शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के कोर्ट में गवाही देने आए किन्नर पर कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार गुरुग्राम कोर्ट से थोड़ी दूरी पर अज्ञात युवकों ने किन्नर पर सरेआम गोलियां बरसा दी। इस दौरान किन्नर बुरी तरह से घायल हो गया।मौके पर पुलिस ने पहुंच कर किन्नर को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक आरोपियों को लेकर किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।