दिल्ली मारपीट मामले में दर्ज FIR पर बोले तंवर

punjabkesari.in Wednesday, Feb 15, 2017 - 01:49 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह):राजकीय नेशनल कॉलेज में धरने पर बैठे एक्सटेंशन लेक्चरर्स को समर्थन देने के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्य्क्ष अशोक तंवर धरनास्थल पर पहुंचे। इस मौके पर तंवर ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में करीब 2500 लेक्चरर धरने पर बैठे है। सरकार को इनकी मांगे माननी चाहिए। वहीं, अशोक तंवर दिल्ली में मारपीट मामले में दर्ज हुई FIR पर भी तंवर ने कहा कि दिल्ली की महान पुलिस के महान कारनामे है। पुलिस ने 4 महीने बाद FIR दर्ज की।  तंवर ने कहा कि ये नॉन बेलेबल मामला है। अब पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। हरियाणा सरकार को भी इस मामले में आरोपी को बर्खास्त करना चाहिए। तंवर ने कहा कि कल जब ये FIR दर्ज हुई उसके बाद से दिल्ली पुलिस की वेबसाइट का लिंक डाउन कर दिया गया ताकि कोई FIR को देख न सके। तंवर ने कहा कि दिल्ली पुलिस भ्रष्टाचार में लिप्त है। 

दूसरी ओर अशोक तंवर ने मुख्य विपक्षी दल इनेलो पर भी निशाना साधते हुए कहा कि  SYL के मुद्दे पर इनेलो की सेना पीछे हटती नज़र आ रही है। तंवर बोले इनेलो वाले पहले कहते थे पंजाब में नहर खोदेंगे,फिर बॉर्डर पर पहुंच गए अब रैली करने की बात करते है। इनेलो की सेना अब इस मुद्दे पर पीछे हटती नजर आ रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static