कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की मांग (VIDEO)

punjabkesari.in Monday, Jul 02, 2018 - 10:47 PM (IST)

सोनीपत(पवन राठी): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की मांग उठी है। यह मांग सोनीपत के राई से कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया ने उठाई है। विधायक जय तीरथ ने कहा कि वह कांग्रेस नेता अशोक गहलोत से मिले थे और उन्होंने प्रदेश के प्रधान को बदलने की मांग रखी है। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की जनता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जनता जुड़ी हुई है। हुड्डा की रैलियों में लाखों की भीड़ इक_ा हो रही है, यदि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कमान नहीं सौंपी गई तो इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा इस कारण आने वाले चुनाव में कांग्रेस सत्ता में नहीं आ सकती, वहीं हरियाणा प्रदेश में इनेलो पार्टी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इसका सबसे ज्यादा फायदा इनेलो पार्टी को होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static