दस लाख की घूंस लेने के आरोप में जिला शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jan 03, 2023 - 09:28 PM (IST)

गुडग़ांव,(ब्यूरो): विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को 10 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में नूंह के जिला शिक्षा अधिकारी रामफल धनखड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षा अधिकारी दो लाख रुपए पहले ही रिश्वत के ले चुका था। मंगलवार को 20 हजार रुपए लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ उसे काबू कर लिया। विजिलेंस की टीम ने आरोपी के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

विजिलेंस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता से जिला नूंह के स्कूलों में कक्षा का सामान सप्लाई करने के लिए खरीद करने के आदेश शिकायतकर्ता के पक्ष में करने की ऐवज में 10 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी। जिसमें से आरोपी दो लाख रुपए पहले ही ले चुका है। जबकि 20 हजार रुपए मंगलवार को टीम के सामने ले लिए। जिस पर टीम ने रंगे हाथ उसे गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Related News

static