डिप्टी सी.एम. दांत की फिलिंग करवाने पहुंचे पंचकूला सामान्य अस्पताल

punjabkesari.in Monday, Jan 20, 2020 - 01:12 PM (IST)

पंचकूला(आशीष): हरियाणा के डिप्टी सी.एम. दुष्यंत चौटाला रविवार सुबह करीब 10:15 बजे दांत की फिङ्क्षलग करवाने सैक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल पहुंचे।  सीनियर डैंटल सर्जन डॉ. शिवानी, डॉ. दीपक  छिकारा और डॉ.संदीपा की टीम ने करीब 20 मिनट तक डिप्टी सी.एम. का ट्रीटमैंट किया। इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों का धन्यवाद किया और चंडीगढ़ की ओर निकल पड़े। 

डिप्टी सी.एम. के अस्पताल में होने की जानकारी मिलते ही एमरजैंसी, गायनी, डिलीवरी वार्ड सहित सभी वार्डों में डॉक्टर्स समेत सभी स्टाफ ड्यूटी पर तैनात मिला। डिप्टी सी.एम.से जब दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आज जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशांत आ रहे हैं। उनके साथ दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बात की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Related News

static