BJP कार्यकर्ता खड़े होकर करवाएंगे समर्थन मूल्य पर खरीद- MSP खत्म किए जाने के संशय पर धनखड़

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2020 - 06:35 PM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि किसानों की फसल मंडियों में समर्थन मूल्य पर ही खरीदी जाएंगी। मंडियों में भाजपा कार्यकर्ता खड़े होकर समर्थन मूल्य पर खरीद करवाएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से 25 सितंबर से समर्थन मूल्य पर खरीद की अनुमति मांगी गई है। धनखड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बहादुरगढ़ में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे थे। 

धनखड़ ने कर्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए किसान अध्यादेशों पर राजनीति करने के लिए कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीति की लालची है और सिर्फ राजनीति के लिए ही राजनीति कर रही है जबकि यही कांग्रेस पहले किसान अध्यादेशों के पक्ष में थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो हमेशा माहौल ही खराब किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कांग्रेस राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस भी मना रही है। इस पर तंज कसते हुए धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस में तो बेरोजगारी ऊपर तक है और ये बेरोजगारी अभी लम्बी चलेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के कारण कुछ लोगों का रोजगार गया है और उसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है, लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए भी निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

धनखड़ के साथ इस मौके पर भाजपा के संगठन मंत्री सुरेश भट और भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान भी मौजूद रहे। धनखड़ ने रक्तदान कैम्प के साथ मोदी के जन्मदिवस पर पौधरोपण भी किया और कार्यकर्ताओं से सेवा सप्ताह को वाणी से नहीं कर्म से करने की अपील की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static