अलविदा 2019: राजनीति में बढ़ा जिले का कद, खेल में भी रहे आगे

punjabkesari.in Wednesday, Jan 01, 2020 - 12:17 PM (IST)

करनाल(मनोज): नए साल की शुरूआत हो चुकी है। नववर्ष नई उम्मीदों के साथ कई अहम जिम्मेदारी भी साथ लाया है। प्रदेश सरकार व प्रशासन का भी संकल्प है कि इस साल कर्णनगरी बुलंदियां छूए। आज दिन है 2019 की उपलब्धियों पर नाज करने का। राजनीति के लिहाज से देखें तो यह वर्ष शानदार रहा। राजनीति में कर्ण की नगरी का कद और बढ़ा।

प्रदेश की चौधर दूसरी बार करनाल के हिस्से में आई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद को ईमानदार सी.एम. के रूप में स्थापित करने में कामयाब रहे। 2019 में दूसरी बार विरोधियों को पटखनी दी। जजपा को साथ लेकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे। इधर, खिलाडिय़ों ने खेल में झंडे गाड़े। प्रशासन ने सरकार की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए विकास के नए आयाम छूए।  

क्रिकेट में नवदीप का इतिहास 
तरावड़ी के बेटे नवदीप ने जिले के लोगों को गौरवान्वित किया। पहली बार जिले के किसी क्रिकेटर का चयन देश की वन-डे टीम में हुआ। नवदीप ने पहले ही मैच में 2 विकेट भी झटके। क्रिकेट के धुरंधरों को दिखा दिया कि वह लंबी रेस का घोड़ा है। वहीं शूटर बेटे अनीश ने कॉमनवैल्थ में वल्र्ड रिकार्ड से स्वर्ण के बाद दिसम्बर में फिर नाम रोशन किया। 13वें साऊथ एशियन गेम्स में देश के लिए 2 गोल्ड जीते। नेपाल के काठमांडू में यह प्रतियोगिता एक दिसम्बर को शुरू हुई थी। अनीश भनवाल ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में सभी को पछाड़ दिया। जिले को इन दोनों होनहारों के साथ ही उन सभी खिलाडिय़ों पर नाज है जिन्होंने 2019 में पदक जीते।  

स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट को चाहिए गति 
करनाल के लिए सबसे अहम स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट की गति की दरकार है। 23 जून 2017 को यह परीक्षा हमारे शहर ने पास कर ली थी। 5 साल में 62 से अधिक प्रोजैक्ट करनाल को मिलने थे। करीब अढ़ाई साल में 10 योजनाएं भी पूरी नहीं कर पाए। इस हिसाब से 5 साल में करनाल का स्मार्ट बनना मुमकिन नहीं है। शहर के बुद्धिजीवी भी विस चुनाव के समय 1295 करोड़ के प्रोजैक्ट को गति देने की मांग उठा चुके हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static