इलाज के दौरान डॉक्टर ने महिला से की गंदी बात, केस दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 01:09 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): एक डॉक्टर द्वारा इलाज के दौरान महिला मरीज के साथ गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार के सीवान जिले की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 15 फरवरी 2026 को अपने दांत के इलाज के लिए न्यू कॉलोनी स्थित एक डेंटल क्लिनिक गई थी। पीड़िता का आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टर ने इलाज के दौरान उसे गलत तरीके से छुआ और उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर की नीयत सही नहीं थी और उसने मर्यादाओं का उल्लंघन किया।

 

घटना के अगले दिन 16 फरवरी को पीड़िता ने थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग कराई और मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज किया गया। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब क्लिनिक के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा और कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। निजी कंपनी में काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया,तो आरोपी ने मारपीट कर धमकी भी दी। पुलिस ने डीएलएफ फेज-तीन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static