खेलने के दौरान पानी के गड्ढे में गिरी दो बहनें, एक की मौत
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 08:45 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): गांव सुल्तानपुर में खेत में खेलने के दौरान पानी के गड्ढे में गिरने से आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि दो साल की बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया गया। दोनों बच्ची रविवार की दोपहर अपने पिता के साथ खेत पर गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
जानकारी अनुसार, यूपी के सीतापुर निवासी सुनील अपने परिवार सहित गांव सुल्तानपुर में किराए पर रहता है। वह यहां खेतों पर मजदूरी करता है। रविवार की दोपहर सुनील गांव के एक खेत में गेहूं निकलवाने का कार्य कर रहे था। उसके साथ आठ साल की बेटी छवि और दो वर्षीय निधि भी खेत पर गई थी। जो खेलते हुए थोड़ी दूर पर खेत में बने पानी के गड्ढे के पास पहुंच गईं और अचानक उसमें गिर गईं। लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। छोटी बच्ची निधि को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि छवि को एसजीटी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और कार्रवाई शुरु कर दी है।