नौकरानी ने कर दिया बड़ा कांड, परिवार के पैरों तले खिसक गई जमीन

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 05:35 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-53 थाना एरिया में घरेलू नौकरानी ने अलमारी में रखे करीब साढ़े 12 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। नौकरानी जब छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव गई और परिजनों ने एक समारोह में जाने के लिए गहने पहनने के लिए अलमारी खोली तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-54 स्थित सनसिटी निवासी सारांश त्रेहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने घर पर बच्चों की मसाज करने के लिए आसिमा बरमन निवासी पश्चिम बंगाल के कूच बिहार की रहने वाली है। 13 नवंबर 2025 को आसिमा अपने गांव जाने के लिए छुट्टी लेकर चली गई। उसके जाने के कुछ दिनों बाद जब परिवार को एक कार्यक्रम में जाना था, तब अलमारी चेक करने पर पता चला कि लाखों का डायमंड सेट (ब्रेसलेट, कान के बुंदे और अंगूठी) गायब है।

 

पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने आसिमा से फोन पर संपर्क किया, तो उसने शुरुआत में चोरी की बात कबूल कर ली और माफी मांगते हुए वादा किया कि वह जल्द ही गुड़गांव आकर गहने लौटा देगी। हालांकि, इसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। पीड़ित परिवार ने आसिमा की मां और बहन से भी बात की, जिन्होंने पुलिस शिकायत न करने की गुहार लगाई थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो आसिमा वापस आई और न ही गहने लौटाए गए। चोरी हुए डायमंड सेट सहित अन्य सामान की कीमत करीब 12,50,000 रुपये बताई जा रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static