सिंचाई विभाग के अचानक पानी छोड़ने से टूटा नाला, दर्जनों एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद
punjabkesari.in Saturday, Dec 16, 2023 - 06:03 PM (IST)
पलवल(रुस्तम जाखड़): जिले के कई गांवों में किसानों को उस समय बड़ा धक्का लगा, जब सिंचाई विभाग द्वारा नाले में एकदम से ज्यादा पानी छोड़ दिया गया। जिसकी वजह से नाला ओवरफ्लो होकर जगह जगह से टूट गया। सिंचाई विभाग की लापरवाही से दर्जनों एकड़ किसानों फसल को तहस नहस हो गई। ग्रामीण किसानों ने बताया कि उन्होंने नाले को ओवरफ्लो होने व टूटने की खबर फोन के जरिये संबंधित विभाग को दी, लेकिन सिंचाई विभाग ने उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे उनकी फसल बर्बाद हो गयी।

गांव नाइ नगला, करीमपुर, कुसक, जटौली नाले की सफाई नहीं हुई थी। अचानक नाले में ज्यादा पानी आ जाने के कारण नाला कई जगहों पर टूट गया। जिस कारण जिन स्थानों से नाला गुजरता है उन गांवों में गेहूं की फसले बर्बाद हो गईं। नाले के पानी के कारण किसानों की मेहनत पर चंद मिनटों में पानी फिर गया।
किसानों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया की बीती रात्रि को संबंधित विभाग ने नाले में एकदम से ज्यादा पानी छोड़ दिया। जिससे नाला जगह जगह से टूट गया और तेज बहाव से पानी खेतों में आ गया। उन्होंने बताया कि खेतों में खड़ी हुई फसल पूरी तरह नष्ट हो गयी। इतना ही नहीं किसानों ने बताया की जैसे ही उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने इसकी सुचना संबंधित विभाग को दी, लेकिन किसी ने भी किसानों पर विभाग की लापरवाही से पड़ी मार पर गौर नहीं किया। फसल खराब होने से किसानों की आजीवका का संकट आ पड़ा।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)