लाखों की नशीली खेप बरामद...अंबाला रेलवे स्टेशन पर GRP CIA को मिली बड़ी कामयाबी, आरोपी अरेस्ट

punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2026 - 03:54 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर GRP CIA को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर प्लेटफार्म नंबर-1 पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने राजस्थान निवासी एक युवक को 23 किलो 30 ग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।

बता दें कि पकड़े गए नशीले पदार्थ की बाजार कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी इस खेप को पंजाब में सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था। फिलहाल आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसके रिमांड की मांग कर सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-1 और GRP CIA की सख्त निगरानी के बीच नशे की एक बड़ी खेप पकड़ी गई। दरअसल, GRP CIA को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस ने राहुल मीणा, निवासी भीलवाड़ा, राजस्थान, को संदिग्ध परिस्थितियों में काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 23 किलो 30 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। 

पुलिस के अनुसार बरामद नशीले पदार्थ की बाजार कीमत करीब 6 लाख रुपये है। नशे पर अंकुश लगाने के लिए GRP SP गीता गहलोत के दिशा-निर्देशों पर समय-समय पर विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत GRP CIA को यह कामयाबी मिली।

GRP CIA इंस्पेक्टर श्याम सिंह के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी राजस्थान के भीलवाड़ा का रहने वाला है और चूरा पोस्त की यह खेप पंजाब में सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी में है। 

रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि नशे की यह खेप आरोपी को कहां से मिली, इसे पंजाब में किसे सप्लाई किया जाना था और इस नेटवर्क में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। यानी रेलवे स्टेशन के रास्ते नशे की बड़ी खेप पंजाब पहुंचाने की कोशिश को GRP CIA ने समय रहते नाकाम कर दिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static