DTP के बुलडोजर ने फिर किया सरस्वती कुंज सोसाइटी का रुख, अवैध निर्माण ढहाए
punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 05:27 PM (IST)
गुड़गांव,(ब्यूरो): डीटीपी ने एक बार फिर सेक्टर-53 की सरस्वती कुंज सोसाइटी का रुख कर लिया। यहां गुड़गांव पुलिस की मदद से अवैध रूप से बनी झुग्गियों व निर्माणों को ढहाया गया। डीटीपी अमित मधोलिया के मुताबिक, लगातार दूसरे दिन की जा रही कार्रवाई के बाद यहां करीब सवा 4 एकड़ जमीन को खाली कराया गया है। यहां 650 से अधिक झुग्गियां बनी हुई थी जिन्हें जेसीबी की मदद से से ध्वस्त किया गया।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
डीटीपी ने बताया कि यहां करीब 42 प्लाॅट पर डेमोलिशन कार्रवाईकी गई। ज्यादातर लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। सबसे ज्यादा यहां झुग्गियां बसी हुई थी जिन्हें ध्वस्त किया गया है।
आपको बता दें कि सरस्वती कुंज सोसाइटी की जमीन पर विवाद चला आ रहा है। इस विवाद के कारण यहां जमीन पर कुछ भी निर्माण नहीं हुआ। पहले भी इस विवाद का फायदा उठाते हुए कुछ अतिक्रमणकारी यहां पहुंचे और झुग्गियां बना कर लोगों को बसा दिया और किराया वसूलने लगे थे। इस पर भी यहां कार्रवाई की गई थी, लेकिन विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्रवाई किए जाने के कुछ समय बाद एक बार फिर यहां अवैध कब्जा कर झुग्गियां बनाने का सिलसिला शुरू हुआ। अब यहां लगातार दो दिन से तोड़फोड़ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान करीब सवा 4 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है।