पॉश एरिया में पहुंचा DTP का दस्ता, Stilt में बने नौकरों के कमरे सील, ट्रेड टावर की दीवार तोड़ी
punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 09:15 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-50 पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित यूनिवर्सल ट्रेड टॉवर, उप्पल साउथ एंड व निरवाना कंट्री में डीटीपी दस्ते व पुलिस बल की सहायता से सीलिंग व विध्वंस अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बडी संख्यामें पुलिस बल सहित डीटीपी दस्ता मौजूद रहा।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
डीटीपी अमित मधोलिया ने बताया पहली कार्रवाई यूनिवर्सल ट्रेड टॉवर, सेक्टर-49 गुरुग्राम में सार्वजनिक क्षेत्र में अतिक्रमण की गई अनाधिकृत आंतरिक दीवार को विधिवत ध्वस्त कर परिसर को सील कर दिया गया। इस अवसर पर परि सर के आसपास बडी संख्या में लोगों की भीड जमा रही। बताया गया है कि लंबे समय से इसे लेकर नोटिस भी जारी किया गया था। बावजूद इसके अतिक्रमण नही रोका गया। वही दूसरी कार्रवाई मानवाधिकार आयोग व स्थानीय लोगों की शिकायत पोर्टलों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर अनधिकृत खोखे को जेसीबी मशीनों की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया।
वही तीसरी कार्रवाई एस्पेन ग्रीन्स, निरवाना कंट्री, गुरुग्राम में सीएम पोर्टल पर शिकायत प्राप्त होने के बाद स्टिल्ट क्षेत्र में बने अवैध नौकरों के कमरे को सील कर दिया गया। कार्रवाई के बाद डीटीपी अमित मधोलिया ने बताया कि किसी भी हाल में अवैध निर्माण व अतिक्रमण को बर्दास्त नही किया जाएगा। उन्होने कहा जांच के दौरान या मिली शिकायतों पर हर हाल में इसे ध्वस्त किया जाएगा। उन्होने कहा यह कार्रवाई ऐसे लोगों के लिए चेतावनी है जो अतिक्रमण व अनाधिकृत निर्माण किए हुए है।