लॉकडाउन में बंद हुआ काम धंधा तो ग्रेजुएट सुपरवाइजर बन गया लुटेरा, एक गलती से पकड़ा गया

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2020 - 03:32 PM (IST)

यमुनानगर (सुमित/सुरेन्द्र): यमुनानगर के सबसे पॉश इलाके और सुरक्षित समझे जाने वाले हुड्डा सेक्टर 17 में 26 जून को  घर में घुस कर महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह लहूलुहान करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमले की पूरी वारदात घर में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। पुलिस को इस सीसीटीवी फुटेज की मदद से ही अपराधी तक पहुंचने में सफलता मिली।

कंस्ट्रक्शन कंपनी का सुपरवाइजर बना अपराधी
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी धर्मेंद्र सहारनपुर जिला के नवीन नगर का रहने वाला है। वह यमुनानगर की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में 5 साल से सुपरवाइजर था। लेकिन लॉकडाउन के कारण उसे काम नहीं मिला तो उसने लूटपाट की योजना बनाई। 

PunjabKesari, haryana

महिला के घर कर चुका था कंस्ट्रक्शन का काम
धर्मेंद्र इस महिला के घर में पहले कंस्ट्रक्शन का काम कर चुका था। इसलिए उसे घर के पूरे हालात पता थे। उसे यह भी पता था कि घर में महिला अकेली रहती है और घर में कैमरे भी लगे हुए हैं। जिसके चलते वह मुंह ढक कर घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। पकड़े जाने के डर से वह बिना कुछ लुटे महिला को घायल कर भाग निकला। उन्होंने बताया कि आरोपी का 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया है, जिसमें कुछ और खुलासे होने की उम्मीद है।

PunjabKesari, haryana

क्या हुआ था उस दिन जब महिला घर में अकेली थी...
यमुनानगर के हुड्डा सेक्टर 17 में महिला निष्ठा व उसका पति अंकुश 26 जून को सुबह 10 बजे बैंक से होकर घर लौटे थे। इस दौरान अंकुश तो काम पर चला गया, लेकिन महिला घर में अकेली थी। इसी बीच एक युवक ने आकर घर की बेल बजाई और कहा कि पानी की बोतल दे दो। महिला ने उसे पानी की बोतल दे दी। 10 मिनट बाद वहीं युवक फिर आया और बोतल हमारे बाबू साथ आए हैं ठंडा पानी मांग रहे हैं एक बोतल और दे दो। महिला ने फिर से उसे बोतल दे दी और अंदर से गेट बंद कर लिया। 

PunjabKesari,haryana

महिला ने किया था बहादुरी से सामना
20 मिनट बाद यह युवक घर की पिछली दीवार से कूदकर अंदर आ गया और महिला पर चाकू से हमला कर दिया। महिला ने भी इसका मुकाबला किया और एक से दूसरे कमरे में भागी। काफी देर तक महिला इस हमलावर से मुकाबला करती रही। इस दौरान महिला ने दरवाजा बंद कर लिया और शोर मचाया उसके बाद महिला दीवार फांद कर घर से बाहर निकली जिस पर हमलावर युवक वहां से भाग निकला था।

आरोपी ग्रेजुएट भी है, बाइक चोरी के मामले में था शामिल
पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद धर्मेंद्र से और भी पूछताछ की जानी है। अब यह पता चला है कि यह धर्मेंद्र उत्तर प्रदेश में बाइक चोरी के एक मामले में भी शामिल रहा है। धर्मेंद्र व उसकी पत्नी दोनों ग्रेजुएट हैं। पुलिस धर्मेंद्र के बारे में और भी जानकारी हासिल करेगी 2 दिन के रिमांड के बाद उसे फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static