यमुना के जलस्तर में आई गिरावट, खतरा अभी भी बरकरार (VIDEO)

punjabkesari.in Sunday, Jul 29, 2018 - 01:12 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित): गुरूवार से पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश से हरियाणा के निचले इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जो जलस्तर गतदिवस छ: बजे तक छ: लाख पांच हजार के ऊपर चला गया था, वो जलस्तर रविवार को 12 बजे तक कम होकर 1 लाख 63  हजार क्यूसेक के करीब अा गया है। क्योंकि बाढ़ आने का जोखिम सिर्फ तीन लाख क्यूसेक पानी तक सामान्य रहता है, अन्यथा इस मानक से उपर का पानी बाढ़ के खतरे को दर्शाता है। बतां दे कि दो दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा था, प्रशासन ने खतरे के निशान को देखते हुए बैराज का पानी यमुना में छोड़ा। जिसके बाद हरियाणा व दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा, जिसके मद्देनजर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। हालाकि यमुना का जलस्तर चाहे कम हो चुका है लेकिन बाढ़ का खतरा अभी भी बरकरार है। 

शनिवार को हर घंटे इस तरह बढ़ा था जलस्तर
शनिवार सुबह 7 बजे जलस्तर 1 लाख 81 हजार क्यूसेक था जो 8 बजे बढ़कर 1 लाख 93 हजार क्यूसेक हो गया। 9 बजे यह 2 लाख 11 हजार क्यूसेक हो गया। 10 बजे जलस्तर बढ़कर 2 लाख 55 हजार पहुंच गया। 12 बजे तक यह 3 लाख 56 हजार क्यूसेक पहुंच गया। दोपहर 2 से 4 बजे तक जलस्तर 4 लाख 24 हजार क्यूसेक रहा। शाम पांच बजे 5 लाख 27 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया। रात लगभग 8 बजे जलस्तर 6.05 क्यूसेक पहुंच गया था। जो अब रविवार को कम होकर 1 लाख 63 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static