देश के यंग MP दुष्यंत और मेघना की शाही शादी आज, आशीर्वाद देने आएंगे कई VIP
punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2017 - 12:42 PM (IST)

हिसार:देश के सबसे युवा सांसद दुष्यंत चौटाला और सीनियर आई.पी.एस. परमजीत सिंह अहलावत की बेटी मेघना मंगलवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उनकी शादी की रस्में गुड़गांव के एंबियंस आइसलैंड में पूरी होंगी। इस प्रोग्राम में केवल चौटाला और अहलावत फैमिली के मेंबर्स और उनके करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। शादी की सारी व्यवस्थाओं की कमान खुद दिग्विजय चौटाला संभाली हैं।
इनेलो परिवार और VIP करेंगे शिरकत
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि परिवार में खुशी का माहौल है। अभय चौटाला के बाद परिवार की पहली शादी है। सभी तैयारियां की जा रही है। शादी समारोह में इनेलो परिवार और VIP शिरकत करेंगे।
3 जनवरी को हुई थी रिंग सैरेमनी
गौरतलब है कि 3 जनवरी को बेहद सादे कार्यक्रम में गुड़गांव के एक होटल में रिंग सैरेमनी हुई थी। इस मौके पर होटल में केवल चौटाला और अहलावत फैमिली के करीब 40-45 मेंबर ही शामिल हुए थे। इस दौरान पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला और पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला भी एक दिन की पैरोल लेकर कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
26 साल की उम्र में बने थे सांसद
दुष्यंत चौटाला इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सांसद हैं। वे 2014 लोकसभा चुनाव में हरियाणा के हिसार से जीते। वे 26 साल की उम्र में वे सांसद बन गए थे। अभी उनकी उम्र 29 साल (3 अप्रैल को) होने को है। दुष्यंत अजय चौटाला के बेटे हैं। अजय इस समय जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा काट रहे हैं। दुष्यंत की मां नैना सिंह चौटाला, हरियाणा के डबवाली विधानसभा से मौजूदा विधायक हैं। दुष्यंत के एक छोटे भाई हैं दिग्विजय चौटाला, जो इस समय इनेलो का यूथ विंग संभाल रहे हैं। इस समय ओमप्रकाश चौटाला के बेटे अभय चौटाला हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी को संभाल रहे हैं।