हरियाणा के इस जगह महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोग घबराकर निकले घरों से बाहर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 14, 2026 - 01:17 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल) : हरियाणा के गोहाना क्षेत्र में आज भकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों ने अपने घरों और दकानों में तेज झटके महसूस किए और कुछ घबराकर  घरों ओर दुकानों से बाहर भी निकल आए।

जानकारी के अनसार गोहाना और उसके आसपास के इलाकों में हल्के भूकंप के झटके कई बार दर्ज किए गए। डनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 आंकी गई। हालांकि इससे कोई नुकसान की खबर नहीं है। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर की जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के  में 12 बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र  गोहाना के पास गांव भैंसवाल कलां रहा जिसकी गहराई 5 किमी धरती के अंदर थी डससे पहले 21 दिसंबर को हरियाणा के झज्जर में भूकंप आया था। इस दौरान दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर भूकंप के झटके महसुस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई थी। भकंप का केंद्र झज्जर में ही था और इसकी गहरा्ई धरती के अंदर लगभग 10 किलोमीटर बताई गई थी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static