शिक्षा का मतलब ज्ञान दिमाग में ठूसना नहीं बल्कि इंसान सही मायने में इंसान बने

punjabkesari.in Tuesday, Feb 21, 2017 - 04:47 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड):कुरुक्षेत्र के श्रीमद भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचे हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने अपने संबोधन में गुणवत्ता परक शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा का मतलब ज्ञान को दिमाग में ठूसना नहीं अपितु व्यक्ति का व्यव्हार -आचरण विनम्रता -सजन्नता पूर्ण और अनुशासित बनाना है ताकि इंसान सही मायने में इंसान बने। 

राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि ज्ञानपरक शिक्षा लेकर सोच ठीक होती है और जीवन अनुशासित बनता है अन्यथा व्यक्ति सोचता है कि वो पढ़ लिख गया है और उसे अपनी पढई का अहंकर आ जाता है। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द का उदाहरण देकर कहा कि ठूंस ठूंस कर दिमाग में भरे ज्ञान वाला व्यक्ति सारी जिंदगी परेशान रहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static