पूरा देश देख रहा है आप सरकार ने पंजाब में मीडिया का गला घोंटने का काम किया: कैप्टन अभिमन्यु

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 06:36 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री व राष्ट्रीय भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु ने एक्सक्लूसिव बातचीत में पंजाब में आप सरकार द्वारा पंजाब केसरी  संस्थान से उत्पीड़न पर कहा कि निश्चित तौर पर पूरे देश ने देखा है कि पंजाब प्रेस का गला घोटने और प्रेस की आवाज दबाने का प्रयास किया गया है जिसकी पूरे पंजाब ही नहीं उत्तर भारत में आवाज सुनाई दे रही है कि सरकार जोर जबरदस्ती का दौर चल रहा है। 

प्रस्तुत है कैप्टन अभिमन्यु से चंद्र शेखर धरणी की एक्सक्लूसिव बातचीत के प्रमुख अंश:

प्रश्न: आप पंजाब के प्रभारी भी रहे वहां किस प्रकार से बीजेपी की सरकार बन सकती है या गठबंधन की जरूर पड़ सकती है, आपका राजनीतिक अनुभव क्या कहता है?
उत्तर: पंजाब की राजनीति ऐसे मुकाम पर आ चुकी है जहां विकल्प के तौर पर पंजाब के लोगों का मन भाजपा के लिए बन चुका है।अकाली, कांग्रेस और आप उभर कर आया जिन वादों पर उन्होंने पंजाब की जनता को लगाकर वोट लेने का काम किया। उसके बाद उनकी सरकारों की कार्यशाली जनता के लिए बहुत ही कष्टदाई और दुखदाई रही। अब जनता ने मन बना लिया है कि  किसी भी प्रकार की कोई झूठ और लुभावने राजनीति में न पड़कर जिम्मेवार शासन चलाने वाली पार्टी केंद्र सरकार भाजपा की डबल इंजन पंजाब में भी बने, वहां की जनता मन बना चुकी है। हमारे गृहमंत्री अमित शाह ने भी पिछले दिनों एक रैली के अंदर स्पष्ट तौर कहा था कि जनता की आवाज जब खुदा की आवाज बन जाती है।

प्रश्न: इससे पूर्व बीजेपी कभी बिना गठबंधन पंजाब में सरकार नहीं बना पाई,  उसमें और मजबूती हो कैसे देखते हो?
उत्तर: हरियाणा जब से बना है, हरियाणा में कोई भी गैर कांग्रेसी सरकार बिना बीजेपी की बैसाखियों के नही बन पाई। पंजाब में एकमात्र आप सरकार अपवाद हुआ। पूर्व की सरकारों के प्रति जनता में इतना आक्रोश था उसका लाभ आम आदमी पार्टी को मिला। पंजाब में वैकल्पिक राजनीतिक के तौर पर जनता ने तलाश कर ली है। बीजेपी से विश्वसनीय कोई भी विकल्प नहीं है, उस नाते हरियाणा की  तरह पंजाब में भी भाजपा  स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी।

प्रश्न: पंजाब केसरी संस्थान का उत्पीड़न,प्रशासन और सरकार का दुरुपयोग हो रहा है, इसे आप कैसे देखते हैं?
उत्तर: निश्चित तौर पर पूरे देश ने देखा है कि पंजाब प्रेस का गला घोटने और प्रेस की आवाज दबाने का प्रयास किया गया है जिसकी पूरे पंजाब ही नहीं उत्तर भारत में आवाज सुनाई दे रही है कि सरकार जोर जबरदस्ती का दौर चल रहा है। 

प्रश्न : हरियाणा में एक दिन विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है, महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस के प्रति उसमें निंदा प्रस्ताव लाए जाने के संकेत हैं?
उत्तर:  सत्र के बारे तो मै कुछ नहीं कह सकता लेकिन एक बात तो स्पष्ट है देश की संसद में लाया हुआ भारत के इतिहास का महत्वपूर्ण बिल जहां भारत की महिलाओं को आगे आने वाले चुनाव में तुरंत 33% आरक्षण महिलाओं के लिए प्रस्तुत किया, विपक्ष ने उसे गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को गिराने में कहीं ना कहीं अपने ताबूत में आखिरी कील ठोक ली। हिंदुस्तान की जनता विशेष कर महिलाएं विपक्ष और कांग्रेस ने जिस प्रकार से महिलाओं के विरोध में वोट दिया है, वह अब राजनीतिक तौर पर आपप्रासंगिक हो जाएंगे। वे देश के मानुष से कट चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं में भ्रम फैलाया जा रहा है कि 2023 में इसे पास कर दिया गया था। अब इसका मूल कारण है कि जो बिल नई जनगणना के हिसाब से 2034 में पहले लागू होता नहीं दिख रहा था, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत महिला आरक्षण बिल लेकर आए, क्योंकि इसका और इंतजार नहीं किया जा सकता। वह संशोधन मात्र ही करना था। उनका जो कानून बन चुका है। जो 2023 में इसका समर्थन कर चुके हैं तो उन्हें अब क्या आपत्ति थी। जिसका वे संसद में भी संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। 

प्रश्न : कांग्रेस और विपक्षी दल इसको परिसीमन से क्यों जोड़ रहे हैं?
उत्तर: कांग्रेस घबरा चुकी है, क्योंकि पिछले 60 70 साल सालों से इनको कुछ परिवारों ने ऊपर से नीचे तक अपना एक जंजाल बना रखा है। वह अब टूट चुका है परिसीमन से भी टूटा है। परिवारवादी जातिवादी अल्पसंख्यक वादी देश को तोड़ने वाली तख्त वह नए परिमाण से घबराकर संवैधानिक संस्थाएं जो एक प्रकार की गाइडेंस है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड जैसे देश में 50000 लोगों के ऊपर एक सांसद है। भारतवर्ष में कैसे एक व्यक्ति 15 लाख लोगों से सीधा संवाद कर उनकी आवाज संसद में ले जा पाएगा। उन्होंने कहा कि यह आरक्षण बहुत समय पहले हो जाना चाहिए था जो किसी कारण से डीले हुआ। अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी नया युवा देश की संसद में बैठकर वह देश के कानून बने देश की नीति निर्धारण में अपनी भूमिका निभाना चाहता है। कांग्रेस और विपक्ष उसे रोकने का कार्य कर रहा है। 

प्रश्न: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 9 विधायकों में से 5 ने क्रॉस वोटिंग की और 4 वोट रद्द हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम को आप किस प्रकार देखते हो?
उत्तर:  यह तो कर्मवीर की किस्मत जोर मार रही थी जो वो जीत गए। यह कांग्रेस की नैतिक हार है। कांग्रेस अंदर से टूट चुकी है। इस चुनाव में तीसरी बार जो खेला हुआ है। उसने कांग्रेस नेतृत्व की कलई खोल दी है। 

प्रश्न:पिछले डेट 2 साल से हरियाणा में नायब पार्ट 2 को लेकर आप क्या कहेंगे?
उत्तर: मुख्यमंत्री नायब सैनी जहां भी लोगों में जा रहे हैं, उनकी कार्यशाली को लेकर लोगों में बहुत ही प्रसन्नता है। सीएम इतने खुश मिजाज और हंसमुख है। लोगों के साथ इतने मिलनसार और सरल स्वभाव तुरंत लोगों के विषयों का समाधान करते हैं। कोई भी मुद्दा होता है उसका निराकरण करते हैं। प्रिय नेता को लोग आशीर्वाद दे रहे हैं। नायब सरकार बहुत ही अच्छा काम कर रही है 

प्रश्न : विपक्ष में कांग्रेस की भूमिका को आप कैसे देखते हैं?
उत्तर: विपक्ष कि जितनी भी पार्टियां हरियाणा में है उनका जितना भी प्रतिनिधित्व  चाहे हरियाणा विधानसभा में हो वे क्या कर रही हैं। वह अपने-अपने परिवार और नई पीढ़ी को स्थापित करने का काम कर रही हैं। उनके पास हरियाणा के युवाओं की कोई सोच नहीं। किसानों के लिए कोई कार्य नहीं। हरियाणा के आमजन गरीब मजदूर के लिए उनके पास किसी भी प्रकार का कोई कार्यक्रम आज तक सामने नजर नहीं आया। वे केवल मात्र आपस में गाली गलौज और सरकार का विरोध करना और विरोध पूरी तरह से किया हुआ है। वह सब अपने-अपने कोटिया से निकाल के फोटोशूट की रस्म अदायगी कर चले जाते हैं। इन्हें तो जनता ही गंभीरता से लेती, जनता की छोड़ो इनके तो कार्यकर्ता भी निराश हैं ।अब इनकी परिवारवादी राजनीति का अंत आ गया है।
 
प्रश्न: कांग्रेस में  जिस प्रकार से गुटबाजी चरम सीमा पर है शैलजा ,रणदीप, भूपेंद्र अब राव नरेंद्र का भी एक गुट बन गया है, इसको लेकर आप क्या कहेंगे?
उत्तर: कांग्रेस के अलग-अलग गुटों के जितने भी नाम ले लो उन सब के ऊपर एक गुलाबी गैंग हावी है। गुलाबी गैंग उन्हें पनपने ही नहीं दे रहा। सभी को उसे गुलाबी गैंग से डर लगता है और उनको देख हरियाणा की जनता भी पीछे  हटती है। जिस प्रकार के ये लोग हैं उनका व्यवहार समाज में आ रहा है आज समाज यह मानकर चल रहा है कि अगर ऐसे लोगों को राजनीति के अंदर कांग्रेस पार्टी लेकर आएगी तो फिर कांग्रेस की सरकार नही  बनने वाली।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static