पानीपत में फैक्ट्री मालिक ने उठाया ऐसा कदम कि परिजन रह गए दंग, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Friday, Mar 21, 2025 - 09:41 AM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत शहर के कच्ची काबड़ी गेट पर 33 वर्षीय फैक्ट्री मालिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति को फंदे पर लटका देख लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और शव को घर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

महाकाल जनसेवा दल के संस्थापक कपिल मल्होत्रा ने बताया कि मृतक का नाम शोभित (33) था। वह नारायण सिंह पार्क इलाके का रहने वाला था। कच्ची काबड़ी गेट पर उसकी गुरु कृपा नाम से चादर की फैक्ट्री थी। गुरुवार को उसने संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कपिल के अनुसार मृतक को कई लोगों को पैसे देने थे। पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static