फर्म का फर्जी मालिक बन लगाया 1.07 करोड़ का चूना, 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Nov 06, 2020 - 02:40 PM (IST)

जींद : फर्म का फर्जी मालिक बन बिजनैस में पार्टनर बनाकर एक महिला को 1 करोड़ 7 लाख रुपए  हड़पने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

जानकारी अनुसार हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी की सुनीता ने पुलिस को बताया कि वह रानी तालाब के पास भारत कम्युनिकेशन की प्रोपराइटर है। जुलाई 2019 में उसका संपर्क चंदन कुमार यादव से हुआ। उसने बताया कि उसका पंजाब के जीरकपुर में सर्राफा का कारोबार है और उसके साथ पार्टनरशिप में कार्य करने पर अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। 2 जुलाई 2019 को उसने चंदन के साथ एग्रीमेंट कर लिया। इसके बाद उसने 70 लाख रुपए कीमत का इलैक्ट्रानिक तथा गारमैंट्स का सामान ले गया। साथ ही 37 लाख रुपए भी ले गया। कुछ समय के बाद वह गायब हो गया।

जब उन्होंने फर्म पर दर्ज चंदन के पते पर संपर्क साधा तो पता चला कि उसका मालिक कैथल के हितेश गोयल है। उसकी फर्म के कागज काफी समय पहले गायब हो गए थे। इसका फायदा उठाकर चंदन ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसी नाम से कुछ समय के लिए फर्म चलाई और फर्जीवाड़े को अंजाम दे दिया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सुनीता की शिकायत पर चंदन कुमार, कैथल के हितेश औऱ एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी अमानत में ख्यानत, फर्जी कागजातों का सहारा लेने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस  मामले की जांच कर रही है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Related News

static