युवती की बनाई निजी तस्वीरें, फिर ब्लैकमेल कर परेशान करने लगा युवक, जानें पूरा मामला
punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 08:04 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): युवती को डराने-धमकाने और उसकी निजी तस्वीरों को सार्वजनिक करने का भय दिखाकर प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत साइबर थाना पूर्व में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
मामला डीएलएफ फेज-3 के यू-ब्लॉक इलाके का है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति पिछले दो महीनों से पीड़िता को लगातार परेशान कर रहा था। आरोपी के पास पीड़िता की कुछ निजी तस्वीरें हैं, जिन्हें सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफॉर्म पर शेयर करने की धमकी देकर वह उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। जांच अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उन डिजिटल फुटप्रिंट्स और तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है, जिनके जरिए आरोपी युवती को संपर्क कर रहा था।