दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज
punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2017 - 06:27 PM (IST)

फरीदाबाद (पंकेस):दहेज में पांच लाख रूपये की मांग न कर पाने पर दहेजलोभी ससुरालियों ने एक विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना एसजीएम नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक एसजीएम नगर में रहने वाली कोमल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसका विवाह आगरा के रहने वाले निखिल के साथ हुआ था। उसने बताया कि उसके परिवार वालों ने दहेज के दौरान काफी दान दहेज दिया था। लेकिन उसके ससुराल वाले उनके द्वारा दिये गये दान दहेज से खुश नही थे।
उसने बताया कि वह आये दिन ओर दहेज की मांग करने लगे। पिछले कुछ समय से उसके ससुराल वालों ने दहेज में पांच लाख रूपये की मांग शुरू कर दी। उसने अपने परिजनो को इसकी जानकारी दी, तो उन्होने असमर्थता जता दी। उसने बताया कि उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग करते हुए उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना एसजीएम नगर पुलिस ने उसके पति निखिल, सास रामबाला, ननंद प्रियंका के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।