5 किसानों को रिहा का मामला, किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा आमरण अनशन पर बैठे

punjabkesari.in Sunday, Jul 18, 2021 - 03:10 PM (IST)

सिरसा(सतनाम): किसानों की रिहाई की मांग को लेकर कल से सिरसा के बरनाला रोड पर लघुसचिवालय के मुख्य गेट पर किसानों द्वारा लगाया गया धरना आज भी जारी है। आज किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा आमरण अनशन पर बैठ गए है। बलदेव सिंह सिरसा का कहना है की जब तक 5 किसानों की रिहाई नहीं होती किसानों पर दर्ज हुए मुक़दमे रद्द नहीं होते तब तक वो आमरण अनशन पर बैठे रहेंगे।  

गौरतलब है की कल सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में किसानों की महापंचायत हुई थी।इसमें संयुक्त किसान मोर्चा के दिग्गज नेता पहुंचे थे। किसानों की प्रसाशन से बैठक भी हुई थी जो की बेनतीजा रही थी,जिसके बाद किसानो ने कल शाम से ही बरनाला रोड पर धरना लगा दिया था। आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा ने कहा की हमारी मांगे पूरी करने के लिए प्रसाशन को आज 12 बजे तक का समय दिया था लेकिन उनकी तरफ से कोई सन्देश नहीं आया, इसलिए मैं आज से आमरण अनशन पर बैठ गया हु.जब तक हमारे साथियो की रिहाई नहीं होती मैं तब तक बैठा रहूँगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static