किसान नेता चढूनी और टिकैत हजारों किसानों की मौजूदगी में आज देंगे पुलिस को गिरफ्तारी
punjabkesari.in Saturday, Jun 05, 2021 - 09:48 AM (IST)

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद अहम प्रैस कांफ्रेंस हुई। इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि हरियाणा में किसानों को जान बुझकर छेड़ने का काम कर रही है।दिल्ली की सीमाओं से आंदोलन को भटकाने का काम कर रही है।संयुक्त किसान मोर्चा इसको लेकर सतर्क है।
आज गुरनाम सिंह चढूनी और राकेश टिकैत के नेतृत्व में कल टोहाना में किसान गिरफ्तारियां देगे। सरकार को मुकदमे दर्ज करने व गिरफ्तारी करने का शौक कल पूरा करेंगे। पुलिस लगातार टोहाना में गिरफ्तारियां कर रही है।इसका मुख्य उदारहण ये है कि मोबाइल टॉयलेट यहां से ले जा रहे है। हर मोर्चा पर महिला कमेटी का गठन किया गया। महिलाओं की समस्याओं को सुनने के लिए महिला मोर्चा कमेटी का गठन किया गया है।देश के साढ़े छह लाख गांवों में किसान नेता जाएंगे। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से शरुवात होगी।
किसान नेताओं ने कहा कि सरकार जानबूझकर हमारे आंदोलन को तोड़ना चाहती है लेकिन आंदोलन अब पहले से मजबूत होकर आगे चलेगा। अब यहां पर दी गई मूलभूत सुविधाओं से भी प्रशासन पीछे हट रहा है। दिल्ली के सभी बॉर्डर पर किसान लगातार डटे हुए हैं और जब तक मांग पूरी नहीं होगी इसी तरह डटे रहेंगे। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सरकार अपनी जेल तैयार करे, देखेगे कि सरकार के पास कितनी जेल है। सरकार की नाक रगड़ने तक ही दम लेंगे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)