सिरसा में किसानों ने रोड किए जाम, बाजार भी पूर्ण रूप से बंद

punjabkesari.in Monday, Sep 27, 2021 - 01:24 PM (IST)

सिरसा (सतनाम): केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त मोर्चा के भारत बंद का सिरसा में खासा असर देखने को मिल रहा है। किसान संगठन की तरफ से सुबह ही रोड जाम किए गए और आवाजाही को रोका गया। सिरसा जिला के तमाम बॉर्डर को बाधित किया गया है। वहीं बाजार भी पूर्ण रूप से बंद है। इस भारत बंद में तमाम कर्मचारी संगठन भी किसानों का साथ दे रहे हैं।

प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि जब तक कृषि कानून रद्द नहीं होते, विभागों का निजीकरण बंद नहीं होता और बिजली अधिनियम 2021 को रद्द नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन को दिल्ली बॉर्डर पर 10 माह का समय हो चुका है, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। इसलिए आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। स्वेच्छा से भी संगठन इस बंद में सहयोग कर रहे हैं। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static