किसानों ने जलाया मुख्यमंत्री पुतला, पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन ने किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2023 - 12:52 PM (IST)

फतेहाबाद (रमेश): कुरुक्षेत्र में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर आज फतेहाबाद के लाल बत्ती चौक पर किसान संगठनों के द्वारा प्रदर्शन किया गया और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पुतले को आग के हवाले किया गया। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन के सदस्य लाल बत्ती चौक पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

किसानों का कहना था कि कुरुक्षेत्र में उनके किसान साथियों पर पुलिस के द्वारा लाठियां भांजी गई है और कुछ किसानों को हिरासत में भी लिया गया है उनकी मांग है हिरासत में लिए गए किसानों को तुरंत रिहा किया जाए। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन के जनरल सेक्टरी रविंद्र सिंह ने बताया कि किसान संगठनों का जो भी आदेश रहेगा उनका संगठन उसका पालन करेगा। आज पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर रोष जाहिर किया जा रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static