कृषि विभाग के कर्मचारियों को किसानों ने बनाया बंधक, पराली जलाने से रोकने गए थे अधिकारी
punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2022 - 05:15 PM (IST)

फतेहाबाद(रमेश): जिले में पराली जलाने से रोकने गए कृषि विभाग के कर्मचारियों को किसानों ने बंधक बना लिया। उनका कहना है कि जब तक जिला उपायुक्त मौके पर नहीं आ जाते,तब तक वह बंधक बनाए कर्मचारियों को नहीं छोड़ेंगे। किसानों का कहना है कि धान के पराली का अभी तक सरकार ने कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया है। इसकी सूचना मिलने पर रतिया थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए और किसानों को समझा-बुझाकर कर्मचारियों को मुक्त करवाया।
बता दें कि सरकार द्वारा पराली के कोई इंतजाम नहीं करने पर किसान मजबूरन खेतों में पराली जला रहे हैं। इस दौरान उन्हें रोकने के लिए कृषि विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। जिन्हें किसानों ने बंधक लिया। किसानों का कहना है कि गेहूं की बिजाई का समय नजदीक आ रहा है। ऐसे में पराली के लिए सरकार मशीनों का प्रबंधन भी नहीं कर रही है। किसानों द्वारा पराली जलाने पर उन पर जुर्माने भी लगाए गए हैं। किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मशीनों की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक पराली जलाने का सिलसिला जारी जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)