सिरसा में किसानों ने लगाया पक्का मोर्चा, बीमा क्लेम की राशि के भुगतान की है मांग

punjabkesari.in Thursday, Aug 18, 2022 - 04:33 PM (IST)

सिरसा(सतनाम): जिले के किसानों ने साल 2021 का फसल बीमा क्लेम न मिलने के चलते किसानों ने कृषि विभाग के दफ्तर में पक्का मोर्चा लगा दिया है। किसानों का कहना है कि सिरसा जिला के 111 गांव का लगभग 93 करोड़ रुपए फसल बीमा क्लेम बताया है, जो कि किसानों को अभी तक नहीं मिला है। किसानों का कहना है कि जब तक उनके खातों में बीमा क्लेम की राशि नहीं डाली जाएगी, तब तक उनका धरना लगातार जारी रहेगा। वहीं कृषि अधिकारियों का कहना है कि 15 अगस्त की छुट्टी होने के कारण बीमा क्लेम की राशि किसानों के खातों में डालने में कुछ देरी हुई है। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि आज शाम तक सभी किसानों के खातों में बीमा क्लेम की राशि पहुंच जाएगी।

 

बीमा राशि की मांग के लिए मार्च से प्रदर्शन कर रहे हैं किसान

 

किसान नेता लखविंदर सिंह का कहना है कि  मार्च महीने से सिरसा जिले के किसान लगातार बीमा क्लेम राशि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। लखविंदर सिंह ने बताया कि 93 करोड़ रुपए  की क्लेम राशि 15 अगस्त से पहले किसानों के खातों में आने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक किसानों के खाते में क्लेम राशि नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि मजबूर होकर किसानों ने विभाग के दफ्तर में पक्का मोर्चा लगा लिया है और जब तक किसानों के खाते में क्लेम राशि आने का मैसेज उनके मोबाइल पर नहीं आता, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

 

कृषि अधिकारी सुखदेव कंबोज ने बताया कि वर्ष 2021 का  93 करोड़ रुपए की बीमा क्लेम राशि किसानों की बकाया है, जिसमें से 20 करोड़ रुपए किसानों के खाते में डाल दिए गए हैं। उनका कहना है कि वह लगातार बीमा कंपनी के संपर्क में है और जल्द ही बकाया राशि किसानों के खाते में डाल दी जाएगी।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static