संगठन की मीटिंग लेने गोहाना पहुंचे चढूनी, 23 नवंबर को पीपली में होगी किसानों की रैली
punjabkesari.in Saturday, Sep 30, 2023 - 03:32 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल) : भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट की आज पदाधिकारियों की गोहाना की अनाजमंडी में किसान विश्राम भवन में बैठक हुई। इस बैठक में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढुनी पहुंचे। इस बैठक का मुख्य एजेंडा हरियाणा में किसानों को धान और बाजरा की खरीद में आ रही परेशानी के साथ-साथ 23 नवंबर को पीपली में होने वाली किसान रैली को तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
BJP सरकार पर किसानों को परेशान करने का लगाया आरोप
वहीं गुरनाम सिंह ने बीजेपी सरकार पर किसानों को परेशान करने का आरोप भी लगाया है। चढूनी ने कहा कि यह सरकार किसानों को परेशान कर उनकी खेती को छुड़वाना चाहती है। वहीं गोहाना में किसानों द्वारा पराली जलाने के मामले में कहा कि अगर सरकार ने किसानों पर जुर्माना लगाया तो किसान इसका विरोध करेंगे।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)