किसानों को लागत मूल्य पर 50 प्रतिशत बढ़ाकर मिलेगा फसलों का भाव: बीरेन्द्र

punjabkesari.in Monday, May 21, 2018 - 10:57 AM (IST)

रादौर(मलिक): केन्द्रीय इस्पात मंत्री चौ. बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ऐसा फार्मूला अपनाने जा रही है जिसमें किसानों को लागत मूल्य में जमीन का ठेका व लागत जोड़कर फसलों का भाव दिया जाएगा। पहले फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करते समय लेबर नहीं जोड़ी जाती थी लेकिन इसमें लेबर भी जोड़ी जाएगी।

किसानों को सावणी फसलों से न्यूनतम समर्थन मूल्य 50 प्रतिशत बढ़ाकर मिलेगा।केन्द्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह रविवार को यहां सत्यम पैलेस में किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। किसान सम्मेलन का आयोजन बलिन्द्र मलिक मंसूरपुर, भूपेन्द्र सिंह चौहान व सतबीर ढांडा कंडरौली द्वारा किया गया था। बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार सवाणी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 50 प्रतिशत बढ़ाकर किसानों को देने का निर्णय लिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि केन्द्र सरकार की यह योजना किसानों के जीवन में नया रंग ला सकती है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का वायदा किया है। किसानों को व्यापार करना पड़ेगा और उद्योग धंधे लगाकर हिस्सेदारी करनी पड़ेगी तभी किसान तरक्करी करेंगे।

उन्होंने कहा कि सरस्वती शूगर मिल यमुनानगर क्षेत्र के किसानों का गन्ने प्राथमिकता के आधार पर ले और जल्दी से जल्दी भुगतान करे। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से वे खुद बात करेंगे। उन्होंने कहा कि कलानौर से कैल बाईपास पर अंडरपास व ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर लोगों के प्रतिनिधिमंडल को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलवाया जाएगा और इस मांग को पूरा करवाया जाएगा। 

इस अवसर पर भूपेन्द्र सिंह चौहान, बलिन्द्र मलिक मंसूरपुर, सतबीर ढांडा कंडरौली, राजेन्द्र बाल्मीकि, विनोद सिंगला, रणबीर मंधार, बलदेव झगूड़ी, रणधीर अलीपुरा, परमजीत पम्मी खेड़की, शेर सिंह मलिक, धर्मपाल मेहरा, मेन पाल माधुबांस, अशोक वालिया, भगवतदयाल, कल्याण सिंह मंधार, अजय बैंडी, सुनील बुबका, जगबीर, हिशम सिंह, बलकार सिंह, जसबीर चनेटी, संदीप, लीला, चरण सिंह, सुरेन्द्र, रोहित भी उपस्थित थे।
 

 

  


 

    
 
 
 
 


 

 


 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Related News

static