योगेंद्र यादव का चेतावनी धरना, 1950 रुपये से कम नही बेचेंगे किसान अपना बाजरा

punjabkesari.in Thursday, Sep 13, 2018 - 02:49 PM (IST)

रेवाड़ी(मोहिंद्र भारती): रेवाड़ी की अनाज मंडी में एक बार फ़िर सरकार के ख़िलाफ़ गरजे स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय सयोंजक एवं किसानों के मसीहा योगेंद्र यादव ने चेतावनी धरने का आगाज़ करते हुए कहा कि अब नही होने देंगे किसानों के साथ धोखा। 1950 से एक रुपया कम पर भी नही बेचेंगे बाजरा। यह सरकार के लिए स्वराज इंडिया की चेतावनी है कि यदि सरकार के किसानों के साथ कोई वादा खिलाफी की तो अनिश्चितकाल के लिए प्रदेशभर के किसानों के साथ धरने पर बैठ जायेगें। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि सरकार ने हमेशा वादा खिलाफी और धोखे के अलावा कुछ नही किया और अबकी बार बाजरे का दाम 1950 रुपये से कम किसी भी कीमत पर नही लेंगे। अब प्रदेश का किसान जाग चुका है और सरकार की नीयत और नीतियों से वाकिफ हो चुका है। सरकार को चाहिए कि बाजरे की फ़सल मंडी में आने वाली है। इससे पहले खरीदने के सभी इंतजाम पुख़्ता कर ले। बटाई और मज़दूरी पर काम करने वाले किसानों को भी सरकार बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य दें। मंडियों में फ़सल को सुरक्षित रखने के पूरे इंतजाम करें ताकि किसानों को किसी भी तरह से नुकसान ना उठाना पड़े। 
PunjabKesari
समय पर खरीद शुरू हो ताकि किसानों को उनकी मेहनताना समय पर मिले। अगर सरकार ने किसानों की इन जायज़ मांगों को नही माना तो आने वाली 30 तारीख़ को प्रदेश का एक-एक किसान दिल्ली पहुंचकर अपनी आवाज़ बुलंद करेगा। स्वराज इंडिया किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा चला है और चलता रहेगा।
PunjabKesari
किसी भी कीमत पर किसानों की आवाज़ को दबने नही दिया जाएगा। वहीं दूसरी और हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा बिज़ली के बढ़े दामों को आधा करने का जो एलान किया गया है। उसे चुनावी स्टंट और प्रदेश की भोली-भाली जनता के साथ एक भद्दा मज़ाक किया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static