दुष्यंत चौटाला की उम्मीद: लोकसभा में कानून रद्द होने पर अपने घरों को लौटेंगे किसान
punjabkesari.in Monday, Nov 22, 2021 - 03:05 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): यमुनानगर के एक गांव में शादी समारोह में पहुंचे हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का कहना है कि 29 नवंबर को लोकसभा में तीनों कृषि बिलों को रद्द करने के बाद किसान वापस लौट जाएंगे और सेलिब्रेट करेंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोकसभा में कृषि बिल रद्द होने के बाद किसान अपने अपने घरों को लौट जाएंगे।
हरियाणा के राजस्व रिकार्ड को आज से ऑनलाइन करने के बारे में उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता बधाई की पात्र हैं। देश में हरियाणा आज पहला राज्य बन गया है जिसने अपने 18 करोड़ 77 लाख डॉक्यूमेंट अपलोड किए हैं, जिसे एक क्लिक के साथ कोई भी रिकॉर्ड चाहे तो उसे प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने कहा कि कई बार रिकॉर्ड बहुत पुराना हो जाता था, जल जाता था। आने वाले समय में इन दिक्कतों से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर अगर इसमें पहले भ्रष्टाचार था तो वह अब समाप्त हो जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)