बोरी में बंद पानी में तैरता मिला महिला का शव, देख पुलिस के उड़े होश

punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2017 - 10:02 AM (IST)

रेवाड़ी (मोहिंदर भारती):जिले के पंप हाउस में महिला का शव मिलने से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली वह घटना स्थल पर पहुंचे और बोरी में बंद शव को देख हैरान हो गए। उन्होंने तुरंत शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक महिला की बाडी व गले पर चोट के निशान है। इसको देखकर साफ है कि महिला की हत्या कर शव को पंप हॉउस के टैंक में डाल दिया गया। उसके बाद आरोपी फरार हो गया। अभी शव की शिनाख्त नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का शव 2-3 दिन पुराना है। महिला की उम्र करीब 30 से 35 के बीच आंकी जा रही है। उसने काले रंग का छींटदार कुर्ता और सलवार पहने हुए है। पुलिस ने शिनाख्त हेतु महिला के शव को रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के शवघर में रखवा दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static