महिला डॉक्टर हत्याकांड: घर के नौकरों ने ही मुख्य आरोपियों को दी थी हर जानकारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jan 14, 2023 - 10:14 AM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रौर) : कुरुक्षेत्र शहर के नामी डॉक्टर अतुल अरोड़ा की पत्नी डा. वनिता अरोड़ा हत्याकांड में शामिल घर के नौकर व पूर्व में नौकर रहीं महिला को पुलिस ने काबू किया है। इन दोनों के द्वारा ही चेन बनाकर मुख्य आरोपियों को डॉक्टर के घर की पूरी जानकारी दी जा रही थी। उन्होंने बताया था कि घर में मंदिर के पास बॉक्स में ही कैश व ज्वैलरी रखी हुई है। पुलिस ने इस मामले में 50 तोले सोना, 50 तोले चांदी व डेढ लाख रूपए कैश बरामद किया है। 


लूट के इरादे से घर में घुसकर चार आरोपियों ने लूट की वारदात को दिया था अंजाम 


पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कहा कि डॉक्टर वनिता के कत्ल व लूट मामले में इस परिवार के नौकर आरोपी केतराम निवासी उमराय खेड़ा जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश व महिला आरोपी पूनम निवासी टटीयाना, चीका जिला कैथल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि 9 जनवरी को सेक्टर-13 स्थित डॉक्टर अतुल अरोडा के घर में लूट के इरादे से घुसकर चार आरोपियों ने लूट को अंजाम देते हुए महिला डॉ. वनीता अरोड़ा की हत्या कर दी थी। डॉक्टर अतुल अरोड़ा की शिकायत पर पुलिस में मामला दर्ज करके एसआईटी का गठन किया गया था और 10 जनवरी को एसआईटी ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों के कब्जे से 4 देसी कट्टे 315 बोर व 01 देसी पिस्टल बरामद की गई थी। आरोपियों को अदालत के आदेश से 6 दिन के पुलिस रिमांड लिया गया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से करीब साढे 19 लाख रुपये के गहने व लूटे गए डेढ़ लाख रुपये बरामद किए गए तथा वारदात के मुख्य षडयत्रंकारी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

PunjabKesari

गौर रहे कि पहले गिरफ्तार किए गए विक्रमजीत व विक्रम के विरुद्ध पहले भी हत्या का मामला दर्ज है। हत्या के मामले में आरोपियों के विरुद्ध अदालत में सुनवाई चल रही है। आरोपी कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर आए थे। वहीं पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी मनीष के विरुद्ध भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। आरोपी मनीष कुमार की विक्रम से जान पहचान थी। विक्रम के साथ पूनम जोकि डॉक्टर अरोडा के पास नौकरी करती थी, उनकी आपस में दोस्ती थी। केतराम इस समय भी डॉ. अरोडा के पास नौकरी कर रहा था जोकि पूनम को सारी जानकारी देता था। इन सब ने लालच में आकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static